Mahindra Bolero 2024 launching: अब जल्द ही लांच होने वाली है महिंद्रा की ये बुलेरो! देखिए इसकी कीमत और फीचर्स….

Aanchal

Mahindra Bolero 2024: भले ही आज भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई एसयूवी मौजूद हैं। लेकिन महिंद्रा की एसयूवी आज भी अलग पहचान रखती है। क्योंकि महिंद्रा कंपनी दमदार गाड़ियों और उनके प्रदर्शन के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। इसकी लगभग सारी एसयूवी लोगो को पसंद आई, लेकिन महिंद्रा की एक एसयूवी ऐसी है। जिसने भारत के हर कोने में अपनी एक अलग जगह बनाई।

हम बात कर रहे हैं महिंद्रा की दमदार एसयूवी महिंद्रा बोलेरो की। जी हाँ, शहरों मे ही नहीं बल्कि इस एसयूवी को गांवों में भी काफी पसंद किया जाता है। जबकि भारतीय पुलिस अधिकारियों का गौरव रही है। वहीं इसी को लेकर अब नई खबर सामने आ रही हैं कि यह महिंद्रा बुलेरो जल्द ही एक नए रूप में बाजार में लॉन्च होगी।

Mahindra Bolero 2024 new look

आपको बता दे कि अगर ये सच में नए लुक में लांच होगी तो इसके लुक और डिजाइन में कई सुधार और बदलाव की संभावनाएं हैं। यह एसयूवी नए और आधुनिक डिजाइन के साथ पेश की जा सकती है। जैसे इसमें बड़ा हुड, नई ग्रिल, स्टाइलिश हेडलाइट्स और अपडेटेड बंपर मिल सकता है। नए बदलाव से ये ज्यादा आकर्षक बन सकती हैं।

Mahindra Bolero 2024 features

महिंद्रा अपनी नई बुलेरो में एडवांस फीचर्स को शामिल कर सकती है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, डुअल क्लाइमेट कंट्रोल के साथ एयर कंडीशनिंग, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा और व्हील कवर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Mahindra Bolero 2024 updated engine

नई महिंद्रा बोलेरो में डिजाइन के साथ ही इसके इंजन में भी सुधार किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस नई बोलेरो को 1.5-लीटर डीजल इंजन से लैस किया सकती है। जो 75 HP की पावर और 210 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। जिससे यह 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

New bolero price

नई महिंद्रा बोलेरो की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये से 10.81 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment