Jeep Wrangler facelift फिर लेगी इंडियन मार्केट में 22 अप्रैल को एंट्री, इन बदलाव के साथ होगी पेश

Aanchal

Jeep Wrangler facelift: भारत में Jeep को काफ़ी समय पहले से ही पसन्द किया जाता है। वहीं आज भी ग्राहक इसकी काफ़ी मांग करते हैं। इसी को देखते हुए jeep India ने इन ग्राहकों के लिए बड़ी खबर लाया हैं। बता दें कि jeep India 22 अप्रैल, 2024 को अपनी Updated Wrangler off-roader को घरेलू बाजार में पेश करने वाला है। जहां जीप रैंगलर फेसलिफ्ट ने एक साल पहले अपनी वैश्विक शुरुआत की थी वहीं अब ये एसयूवी भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी इस जीप के डिजाइन और फीचर लिस्ट में बड़े अपडेट किए हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

बताया जा रहा है कि Jeep Wrangler Facelift को ऑल-ब्लैक में पेश किया जाएगा साथ ही ट्रेडमार्क 7-स्लैट डिजाइन पहले से पतला होगा। वहीं इसमें नए अलॉय व्हील, कई व्हील शेप और रूफ ऑप्शन मिलते हैं।

Jeep Wrangler facelift Features

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस जीप के केबिन में भी बदलाव होगा। इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हैं। वहीं इसके अलावा रैंगलर फेसलिफ्ट में अपग्रेड में 12-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।

Jeep Wrangler facelift Engine

वहीं इंजन की बात करें तो इस जीप रैंगलर फेसलिफ्ट में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 266 बीएचपी और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

Jeep Wrangler facelift Price

आपको बता दें कि अभी रैंगलर में दो वेरिएंट्स – अनलिमिटेड और रूबिकॉन में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि फेसलिफ्टेड मॉडल पर भी यह जारी रहेगा। जिनकी कीमत ₹62.65 लाख और ₹66.65 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। हालंकि फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत मंहगी होने की संभावना है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment