Hyundai Creta facelift leak: लीक हुईं हुंडई की इस गाड़ी की जानकारियां, लॉन्च होने से पहले जाने इसकी खूबियां

Aanchal

Hyundai Creta facelift Info Leaked: भारत में आजकल एसयूवी कार की डिमांड्स बढ़ती जा रही है। वहीं इसमें मिडसाइड एसयूवी में सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई की एसयूवी है। वहीं अब हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में पेश हो सकता है। बता दे की “Hyundai Creta Facelift” को लेकर कई सारी खुफिया जानकारी लीक कर दी गई है।

वहीं इसके बाद कंपनी इस गाड़ी को 3-4 महीने के भीतर ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में पेश नही किया है जबकि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। जिसको काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं भारतीय ग्राहक भी इसे खरीदने के लिए उत्सुक है। तो जानते है इसके बारे में।

Hyundai Creta Facelift changes

बता दें कि इस नयी होंडा क्रेटा फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए है। इसमें काफी सारे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसे 5 स्टार सेफ्टी साथ पेश गया है।

Hyundai Creta Facelift injan

आपको कंपनी द्वारा इसके इंजन में तीन वेरिएंट विकल्प का ऑप्शन दिया जाएगा। जिसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। हालांकि इस इंजन के ट्रांसमिशन को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

Hyundai Creta Facelift features

आधुनिकता के चलते इस कार में आधुनिक फीचर्स का प्रयोग किया गया है, इसमें आपको 360 डिग्री व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, फुल एचडी डिजिटल ट्राइबल डिस्प्ले, 11 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल क्लाइमेट कंट्रोल और सेफ्टी के नाम पर कंपनी ने इसमें 6 एयरबैग मिलते है। हालाँकि इन जानकारियों पर अभी तक पुष्टि नहीं की गयी है।

Hyundai Creta Facelift price

अभी तक Hyundai Creta FaceLift भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं की गई है, इसलिए इसकी कीमत नहीं पता है। हालांकि कई कार विशेषज्ञ की माने तो इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपए से हो सकती है। लेकिन हुंडई द्वारा इस पर पुष्टि नहीं किया गया है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment