Honda SP160 का कातिल लुक कर देगा सबको घायल, जानिए कीमत और फीचर्स

Aanchal

Honda SP160: इंडिया में युवाओं को स्पोर्ट्स बाइक काफी पसंद आती हैं। वहीं यहाँ पर कंपनियां स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। वहीं हाल में Honda ने SP सीरीज का विस्तार करते हुए Honda SP160 को लॉन्च किया था। इसने पल्सर को पछाड़ बिक्री में लोकप्रियता हासिल कर रखी है।

अगर आप भी राइड के शौक़ीन तो SP160 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं। चलिए आपको इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

आपको बता दें कि SP160 का लुक भी दमदार है। जो काफी हदतक ktm से मिल रहा है। वहीं इसकी कीमत मात्र 1.18 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम शुरू होती है। जबकि इसका टॉप मॉडल 1.22 लाख रुपये तक हैं।

अगर आपके पास इतना बजट नही हैं तो भी आप इसे खरीद सकते हैं।क्योंकि कंपनी कई शानदार ऑफर्स दे रही हैं, जिसमें आपको 3 हजार रुपये से कम का emi प्लान भी मिल जाता है। लेकिन इससे पहले आपको एक निश्चित अमाउंट जमा करना होगा।

Honda SP160 के फीचर्स

इस honda SP160 में 4 Stroke, SI Engine है, जोकि 162.71 cc डिस्प्लेसमेंट में आता है साथ ही ये 5500 आरपीएम पर 14.58 Nm का टॉर्क और 7500 आरपीएम पर 13.46 PS की पावर जनरेट करने मे सक्षम है।

इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रुंमेंट क्लस्टर, Hazard Switch और Gear position indicator जैसी एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें 12 लीटर फ्यूल टैंक है। बात करे इसके माइलेज की तो ये एक लीटर पेट्रोल से 40km से अधिक की दूरी तय कर सकती है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment