Hero Mavrick 440 की तस्वीर देख छूटे सबके पसीने! देखिए इसका डिजाइन और लुक

Aanchal

भारत में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को काफी पसंद किया जाता हैं यह युवाओं समेत सभी को पसंद आती हैं। वहीं हीरो अब अपने ग्राहकों के लिए इस महीने अपनी सबसे प्रीमियम मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। जिसे 23 जनवरी 2024 को लॉन्च किया जाने वाला है। वहीं हीरो ने इस अपकमिंग बाइक मॉडल के नाम की पुष्टि कर दी है, जिसका नाम हैं Mavrick 440। आपको बता दे कि यह बाइक Harley-Davidson X440 पर आधारित है। हीरो ने इस बाइक के लुक की झलक दिखाने के लिए इसका डिज़ाइन स्केच सोशल मीडिया पर प्रकाशित कर दिया है।

Hero Mavrick 440 design

आपको बता दे कि स्केच में ये Hero Mavrick 440 एक रोडस्टर बाइक की तरह दिख रही है। वहीं इसका डिजाइन, H-आकार के डेटाइम रनिंग एलईडी हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और सिंगल-पीस सीट मे दिखाई दे रहा है। देखे तो Mavrick आधुनिकता के मामले में हीरो और हार्ले की पहले बाइक मॉडल X440 से काफी आगे है। इसलिए हीरो भारतीय की युवा पीढ़ी को टारगेट करके अपनी बाइक को लॉन्च कर रही है।

Hero Mavrick 440 specification

इस Hero Mavrick 440 के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताए तो इसमे आपको टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलने वाला है, वहीं X440 में एक अप-साइड डाउन यूनिट है। आपको बाइक के पिछले हिस्से में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के साथ ड्यूल चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया हैं। दूसरी तरफ इस Hero Mavrick 440 में 17 या 18 इंच के व्हील के साथ पेश किया जा सकता है,

Hero Mavrick 440 engine

इस Hero Mavrick 440 में Harley-Davidson X440 का इंजन है। जिसमें 440 सीसी का सिंगल सिलेंडर, ऑयल कूल्ड इंजन हैं जो अधिकतम 27 बीएचपी की पावर और 38 एनएम का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। साथ ही इसे छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment