Citroen C3 Aircross का ऑटोमैटिक वेरिएंट हुआ लॉन्च, देखिए इसके ख़ास नए फीचर्स!

Aanchal

Citroen C3 Aircross: फ्रांसीसी वाहन निर्माता Citroen को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीँ इसने सितंबर 2023 में C3 एयरक्रॉस लॉन्च किया था। जो लोगो को पसंद आया लेकिन इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प दिया गया था। जो कि एसयूवी 108 एचपी की शक्ति और 90 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। वहीं अब इसको लेकर खबर आ रही हैं कि कम्पनी इस गाड़ी को दूसरे विकल्प में पेश करने वाली है। आज यानी 29 जनवरी 2024 को AT ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में खास बातें।

कहा जा रहा है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। क्योंकि कंपनी इस गाड़ी को नए वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आज लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसके ऑटोमेटिक गियरबॉक्स विकल्प शीर्ष दो ट्रिम्स पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। जो प्लस और मैक्स होंगे। वहीं माना जा रहा है कि मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प की तरह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले C3 एयरक्रॉस में भी 5+2 सीटिंग का विकल्प दिया जाएगा।

आपको बता दे कि बाजार में पहले से ही C3 एयरक्रॉस एक मध्यम आकार की एसयूवी मौजूद है। जिसने हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हैराइडर, एमजी एस्टोर, वोक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक के साथ कड़ी टक्कर दी है।

क्या होगी citroen c3 की कीमत?

अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नही दी है। वहीं माना जा रहा है कि से 10-15 लाख के बीच पेश किया जा सकता हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment