Aprilia RS457: अब रॉयल इनफील्ड की लगेगी वाट, अप्रिलिया ने शुरू किया भारत में मेड-इन-इंडिया बाइक का प्रोडक्शन

Aanchal

Aprilia RS457: भारत में स्पोर्ट्स बाइक के दीवाने भरे पड़े हैं। युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक के लिए अलग ही प्यार देखा जाता है। वहीं इन्ही में से एक हैं अप्रिलिया (Aprilia)! जिसे भारत में काफी पसंद किया गया। वहीं इसने हाल ही में भारत में अपनी सबसे सस्ती सुपरस्पोर्ट्स बाइक RS457 लॉन्च की है। बता दे कि भारत में निर्मित Aprilia RS457 की कीमत 4.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं अब इस नई बाइक को लेकर कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी डिलीवरी मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। वहीं आपको बता दे कि इससे पहले RS457 का प्रोडक्शन Aprilia की पैरेंट कंपनी पियाजियो (Piaggio) की भारत में बनी फैक्ट्री में शुरू हुआ था।

वहीं भारत में मौजुदा कई स्पोर्ट्स बाइक हैं। लेकिन Aprilia RS457 स्पोर्ट्स बाइक भारतीय बाजार में लांच होने के बाद KTM RC 390, Kawasaki Ninja 300, Ninja 400 और Yamaha YZF-R3 को टक्कर देगी। वहीं अगर हम इसके डिजाइन की बात करे तो RS457 एक हाई क्वालिटी वाला स्पोर्ट्स बाइक है, पहली नज़र में Aprilia RS457 स्पोर्ट्स बाइक RS 660 के जैसा लगता है। वहीं बाइक्स के फ्रंट में स्लीक एलईडी हेड लैंप और डेटाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं। साथ ही इसके एक स्पोर्ट्स बाइक होने पर इसमें फुल फेयरिंग, क्लिप ऑन और रियर सेट फुटपेग भी दिया गया हैं।

Aprilia RS457 specification

आपको सबसे पहले इसके इंजन के बारे में बताए तो अप्रिलिया ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक में नया 457 cc, लिक्विड कूल्ड, DOHC, पैरेलल ट्विन इंजन का प्रयोग किया है। यह इंजन अधिकतम 47 bhp की पावर और 46 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता हैं। साथ ही इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि ये यह बाइक ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम पर बेस है। जिसके फ्रंट में यूएसडी फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है।

Aprilia RS457 features

वहीं आपको इस Aprilia RS457 स्पोर्ट्स बाइक में कई बढ़िया फीचर्स मिल जाएंगे। जैसे डुअल चैनल ABS के साथ 320mm फ्रंट और 230mm का रियर डिस्क ब्रेक, 17 इंच के पहियों में TVS का यूरोग्रिप प्रोटॉर्क टायर के साथ ही Aprilia RS457 के अन्य फीचर्स में एलईडी लाइट, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, एलईडी लाइटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, तीन राइडिंग मोड, एबीएस, एंटी-रोल सिस्टम और 5-इंच टीएफटी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment