4 safest Cars: पांच स्टार रेटिंग के साथ सबसे सेफ ये है चार कारे, जानिए कीमत

Aanchal

4 safest Cars: आजकल ग्राहक जब भी गाड़ियां खरीदने शोरूम जाता है या लेने की सोचता है तो वो एक कार में फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ सेफ्टी को भी प्राथमिकता देता है। क्योंकि सेफ्टी बहुत जरूरी है। अगर आप भी एक ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जिसमे बढ़िया फीचर्स के साथ सेफ्टी भी मिले तो आइए आपको चार ऐसी कारों के बारे में बताते हैं, जिनकी सेफ्टी रेटिंग्स पांच हैं।

टाटा नेक्सन

सबसे पहले आपको बताते हैं Tata Nexon के बारे में। आपको बता दें कि ये पिछले महीने नवंबर में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इस कार की सेफ्टी रेटिंग 5 स्टार है, आपके और आपके परिवार के लिए सुरक्षा के हिसाब से ये एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी शुरआती एक्स शोरूम कीमत मात्र 8.10 लाख रुपये है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो

भारत में टाटा के बाद महिंद्रा की गाड़ियों को पसंद भी किया जाता है और सेफ्टी के मामले में सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है। इस कार को ग्लोबल एनकैप्स से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 16.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

महिंद्रा एक्सयूवी300

वहीं महिंद्रा की दूसरी महिंद्रा एक्सयूवी300 को भी ग्लोबल एनकैप्स क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। अगर आप एक सेफ कार लेना चाहते हैं तो ये अच्छा विकल्प हैं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

महिंद्रा XUV700

सेफ्टी के मामले में तीसरी कार भी महिंद्रा की है। महिंद्रा की इस कार को भी GNCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, इस कार की कीमत 14.03 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment