1 लाख से कम कीमत में मिलने वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर,देखिए इसके फीचर्स

Aanchal

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कई लोग है जो अपने घर नई गाड़ी या स्कूटर लाने की प्लानिंग कर रहे होंगे। अगर आप भी इन सीजन अपने घर कम कीमत में बढ़िया फीचर्स से लैस स्कूटर लेने की सोच रहे है तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। क्योंकि इस टाइम फेस्टिव सीजन चल रहा है और कई कंपनियां अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है। आपको 5 ऐसी स्कूटर के बारे में बताएंगे जो आपको 1 लाख से कम कीमत में मिल जायेंगे। और आपके डेली यूज के कामो के लिए भी बढ़िया होंगे। तो चलिए देखते है।

1.बाउंस इंफिनिटी

यह एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है इवी स्टार्टअप बाउंस रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है।जिसको 83,886 रुपये की एक्स शोरूम की कीमत पर लांच किया गया है।यह एक बार चार्ज होने पर 85 km की रेंज प्रदान करता है। इसमें 2 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी है।

2.ओकिनावा प्रेज प्रो

इस स्कूटर में आपको तीन साल की गारंटी मिलेगी। जिसमे 2.8kwh की लिथियम आयन बैटरी है। इस लगभग 3 घण्टे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह 56 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 81 की रेंज देगा। इसकी कीमत 99,645 एक्स शोरूम है।

  1. ओला S1x
    इस स्कूटर में आपको दो बैटरी ऑप्शन एक 2kwh और 3kwh का मिलेगा। कम बजट में आप इसका इवी 2kwh ले सकते है जो आपको फुल चार्ज में 90 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड देगा। और रेंज 91km की।
  2. एम्पीयर जील EX
    इस स्कूटर में आपको तीन साल की मानक गारंटी दी जाएगी। साथ ही इसका प्राइज 90,000 एक्स शोरूम है। जिसमे आपको 2.3kwh की बैटरी मिलेगी। इसकी बैटरी लगभग 5 घण्टे में फुल चार्ज हो जाती है। जो 100 km तक की रेंज देती है।

5.लेक्ट्रिक्स LXS G2.0,LXS G3.0
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये है। जो 2.3kwh और 3kwh की बैटरी ऑप्शन में आते है। इसमें 36 सेफ्टी फीचर्स ,24 स्मार्ट फीचर्स और 14 कंफर्ट फीचर्स मिलते है। फुल चार्ज के बाद ये 100+की रेंज देती है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment