ये Hero Splendor Plus की दमदार बाइक किफायती भी और बेस्ट परफॉरमर भी, जाने इसके फीचर्स

Aanchal

भारतीय बाजार में वैसे तो टू व्हीलर की भरमार है। लेकिन Hero Splendor Plus एक ऐसी बाइक हैं जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। क्योंकि इसे भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता हैं। वहीं ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। ये नही बल्कि दशकों से भारतीय परिवारों की भरोसेमंद साथी बनी हुई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में..

Hero splendor plus Excellent Mileage

इस हीरो स्प्लेंडर प्लस बेहतरीन माइलेज मिलता है इसी वजह से ये फेमस भी हैं वहीं कंपनी इसको लेकर दावा करती है कि यह 80.6 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। जबकि शहर की सड़कों पर भी आप इससे औसतन 60-65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त कर सकते हैं।

Hero splendor plus Engine

ये हीरो स्प्लेंडर प्लस 97.2cc के BS6 इंजन में पेश है। जोकि 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस एक भरोसेमंद साथी हैं। क्योंकि इसका इंजन और मोटरसाइकिल की बनावट इतनी मजबूत है कि यह सालों तक चलती है। वहीं मेंटेनेंस कॉस्ट भी इसकी काफी कम है।

इस हीरो स्प्लेंडर प्लस में कई फीचर्स मिल जाते हैं। जिसमें XTEC वेरिएंट में आपको फुल-डिजिटल मीटर मिलता है जो आपको रफ्तार, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर जैसी कई जानकारियां देता है। साथ ही इनकमिंग और मिस्ड कॉल की अलर्ट भी मिलती है, जो सुरक्षा की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, इसमें CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) जो सुरक्षित ब्रेकिंग का अनुभव कराता है।

इस हीरो स्प्लेंडर प्लस को तीन वेरिएंट्स – बेस, डीलक्स और XTEC में पेश किया गया है। जिसमें XTEC में आपको फुल-डिजिटल मीटर और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है, जबकि डीलक्स वेरिएंट में आपको क्रोम फिनिश और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। जबकि हीरो स्प्लेंडर प्लस कई आकर्षक रंगों जैसे कि ब्लैक, रेड, सिल्वर, मैरून आदि में उपलब्ध है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment