बाजार में भौकाल मचाने आई टाटा की नई Blackbird, धांसू फीचर्स और कम कीमत

Aanchal

Tata blackbird: आज भारतीय बाजार में टाटा कंपनी सबसे ज्यादा भरोसे और पसंद की जाने वाली कंपनी है। इसके सभी प्रोडक्ट लोगो को पसंद आते है वहीं बात करें अगर इसकी गाड़ियों की तो tata आज बाजार में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों में शामिल है। इसके ज्यादा सेल का कारण है इसके सेफ्टी फीचर्स और बढ़िया माइलेज। जो सबको पसंद आता है। वहीं एक बार फिर टाटा अपनी नई SUV Tata Blackbird को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है।

जानकारी के अनुसार यह blackbird दिसंबर के मध्य में भारतीय बाजार में आ जाएगी। लेकिन टाटा ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते है इस धांसू गाड़ी के फीचर्स के बारे में।

इसका डिजाइन तो टाटा नेक्सो से मिलता जुलता ही है बस इसकी लंबाई बढ़कर 4.3 मीटर कर दी गई है। वहीं इसके इंजन को लेकर भी अभी तक टाटा ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर bs6 पेट्रोल इंजन हो सकता है। जो 160 BHP का मैक्सिमम पावर और 70 NM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। यह टाटा की blackbird गाड़ी लगभग 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

ये है tata blackbird के फीचर्स

इस गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इमरजेंसी स्टॉपब्रेक, वॉइस एसिस्ट, ABS एंटी ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स देखने को मिल सकते है।

इसकी कीमत को लेकर तो अभी तक टाटा ने तो कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन जानकारी के अनुसार इसकी शुरुवाती कीमत 10 लाख रुपए एक्स शोरूम होगी।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment