Independence Day 2023 Special :  जानिए बालीवुड की किन अभिनेत्रियों का है Indian Army से गहरा नाता

Aanchal
By Aanchal

फिल्मों में आपने अक्सर सेलेब्स को विभिन्न किरदारों में देखा होगा। किसी को डॉक्टर के रोल में और किसी को वकील के रोल में। वहीं, कुछ सेलेब्स ने सेना के किरदार में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।

हालांकि, बी-टाउन में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं, जिनके रगों में भारतीय सेना का खून दौड़ता है, आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है। इस सूची में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक के नाम शामिल हैं।

प्रसिद्ध सेलेब्रिटीज जिनका है आर्मी के पृष्ठभूमि से संबंध है।

आइए, आज हम आपको कुछ ऐसे प्रसिद्ध सेलेब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका आर्मी के पृष्ठभूमि से संबंध है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन इस सूची की शुरुआत करते हैं पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से। ऐश्वर्या का जन्म एक आर्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में काम किया है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के पिता भी सेना में सेवा कर चुके हैं। एक्ट्रेस के पिता, अजय कुमार शर्मा, भारतीय सेना के कर्नल रहे हैं। उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध में दुश्मन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अनुष्का ने अपनी स्कूली शिक्षा भारतीय सेना के स्कूल से प्राप्त की।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ने सेना में योगदान किया है। उनके पिता, डॉ. अशोक चोपड़ा और माँ, मधु चोपड़ा, भारतीय सेना में डॉक्टर के पद पर काम करते थे। हालांकि, 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता ने कैंसर के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा इस सूची में समाहित है बॉलीवुड की “डिम्पल क्वीन” प्रीति जिंटा। प्रीति के पिता, दुर्गानंद जिंटा, भारतीय सेना के मेजर रहे हैं। हालांकि, उनके पिता की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी ।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन इस सूची में समाहित है सुष्मिता सेन का नाम भी। सुष्मिता सेन के पिता, विंग कमांडर शुबीर सेन, भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर रहे हैं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया भी नेवी के पृष्ठभूमि से आती हैं। एक्ट्रेस के पिता, प्रदीप सिंह धूपिया, नेवी में पूर्व कमांडर के तौर पर सेवा कर चुके हैं।

लारा दत्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता के पिता, एल. दत्ता, भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, लारा की बहन चेरिल दत्ता भी सशस्त्र बलों में सेवा करती हैं।

निम्रत कौर

निम्रत कौर के पिता, भूपिंदर सिंह, भारतीय सेना के मेजर रहे हैं। वे सेना में इंजीनियर भी थे। यह उल्लिखनीय है कि उनके पिता हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के हमले में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे .

गुल पनाग

बॉलीवुड में अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन कर चुकी गुल पनाग के पिता, हरचरणजीत सिंह पनाग, भारतीय सेना के पूर्व जनरल रहे हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।