Pankaj Tripathi को OMG 2 में इस शख्स की वजह से मिला था रोल, जानिए कौन है वो

Aanchal
By Aanchal

बॉलीवुड मसाला  – बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ हाल ही में रिलीज हुई थी। जो दर्शको को बहुत पसंद आ रही है I चाहे कलेक्शन में ये फिल्म ग़दर 2 से मुकाबला नही कर पा रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम भूमिका निभा रहे है। वहीं ओएमजी 2 में मुख्य किरदार में रहे पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक खुलासा किया कि अक्षय की वजह से उन्हें इस फिल्म में काम करने का अवसर मिला था।

उनकी फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म को देख कुछ लोग इसे अक्षय कुमार की नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म बता रहे है। फिल्म में पंकज ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाते हुए नज़र आ रहे है। यह फिल्म मुख्य रूप से यौन शिक्षा के विषय पर प्रकाश डालती है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि फिल्में हमेशा निर्देशक द्वारा निर्देशित होती हैं।

लेकिन ओएमजी 2 जितनी अक्षय कुमार की है उतनी ही उनकी भी है, क्योंकि अगर अक्षय कुमार नहीं होते तो ये फिल्म बन ही नहीं पाती। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि अक्षय कुमार ही थे जिन्होंने निर्देशक अमित राय को उनके नाम का सुझाव दिया था। अमित राय को पंकज त्रिपाठी के काम के बारे में इतना  पता नहीं था, लेकिन अक्षय ने ही उन्हें कांति के किरदार के लिए पंकज त्रिपाठी को कास्ट करने का सुझाव दिया था।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।